मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर 8 विकेट खोकर में 132 रन बनाए जिसमें आशुतोष ने 29 रन, अभिषेक कुमार ने 19 रन, विनय कुमार ने 12 रन ,एवं अंकित ने 7 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष राज ,प्रत्यय अमृत, एवं मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए वही परमवीर ने एक विकेट हासिल की।
जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवरों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अनिरुद्ध ने नवाद 37 रन आयुष राज ने नाबाद 39 रन बनाए। पैरामाउंट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदर्श ने 2 विकेट एवं आयुष राज निखिल ने एक विकेट हासिल की।आज के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के आयुष राज को दिया गया।
आज के मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त एंपायर सनी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…