किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 बी डिवीजन का आज दूसरा सेमीफाइनल किंग स्टार बनाम किंग्स ऑफ़ के पी के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें किंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 45 रन बनाए जिसमे फैजान ने 9 रन एवं सैफुल्लाह ने 8 रनों का योगदान दिया वही किंग्स ओफ के पी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू ने 6 विकेट एवं अरमान ने 2 विकेट हासिल कीए।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स ओफ के पी ने 7. 1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें एहसान ने 28 रन एवं सचिन ने 11 रन बनाए वहीं किंग स्टार की ओर से कैफ ने 1 विकेट हासिल किए 6 विकेट लेने वाले किंग्स ओफ के पी के गुड्डू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच गुड्डू को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के मैच के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं विक्रम श्रीवास्तव वहीं स्कोरर थे आसिफ आलम।वीर रंजन संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…