मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने एम डी सी ए ग्रीन को 9 विकेट से हराया।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम डी सी ए ग्रीन ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाए जिसमें एकमात्र बल्लेबाज रिशित रत्न ने ही 22 रन बनाए उसके अलावा अभिषेक ने 18 रन बनाए इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सका और पूरी टीम अंततः 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।गेंदबाजी में आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए वही साजीद सेख ने 3,आकर्षण ने 1 एवं ऋषांक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 17 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत के लिए 104 रन बना लिए।आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अल्तमश ने नाबाद 43 रन बनाए वही अनिरुद्ध डे ने भी नाबाद 21 रन एवं प्रियांशु ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में एम डी सी ए ग्रीन के तरफ से एकमात्र गेंदबाज शिव प्रकाश निराला ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के आयुष को दिया गया।आज के अंपायर मनोज कुमार एवं राजकुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…