पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य अंडर-11 (बालक एवं बालिका) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 16 जुलाई से किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल के सभागार में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 2-2 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय निर्णायक नन्दकिशोर को प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के सहयोग से अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के फेसबुक पेज , वेबसाइट पर जाकर अपनी एंट्री कर सकते हैं ।अधिक जानकारी के लिये अखिल बिहार शतरंज संघ , सम्बंधित जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों से अथवा मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर से 6200562294 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…