मुजफ्फरपुर जिला अंडर – 16 क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी किड्स विजयी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में शुभम आकर्ष ने 10 ,आगाज ने 11, शशांक ने 28, आदित्य बाबू ने 14, एवं आदित्य ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के तरफ से आशीष ने तीन मनीष ने दो आदित्य ने एक प्रिंस ने एक एवं हार्दिक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 99 रन बना लिए बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के तरफ से आदित्य ने 13,प्रिंस ने 12 एवं सुमित ने 26 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक ने 3 एवं आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राजकुमार थे वहीं स्कोरर आर्यन एवं मुरारी थे।कल का मैच आरव क्रिकेट एकेडमी बनाम एम डी सी ए ग्रीन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago