इंग्लैंड को पहले टी-20 मुकाबले में हराने के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

भारती टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 50 रनो से हरा दिया और इसका क्रेडिट हार्दिक पांड्या को जाता है। पांड्या ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और बाद में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। फिफ्टी और 4 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय बन गए। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। पांड्या ने इसके बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी है ।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं अभी अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं। मेरे लिए अपने शरीर को तैयार करने की तैयारी में काफी समय लग जाता है। इस गेम से पहले मैंने जिस तरह का ब्रेक लिया था, मैं अवसरों को भुनाना चाहता हूं। अपना 100 फीसदी देना चाहता हु और जब आप ऐसा नहीं करते हैं, तो खेलने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मुझे उस ब्रेक की जरूरत थी .

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हार्दिक पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 198 रनों का कुल स्कोर हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम अंतिम ओवर में 148 रन बनाकर आउट हो गई। हार्दिक पांड्या इस गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल करते हुए टीम के जीत में अहम योगदान दिया। और भारतीय टीम सीरीज में बढ़त हासिल करने में सफल रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago