19 नवंबर: साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एबी डिविलियर्स ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है.
मतलब अब एबी डिविलियर्स ना तो आईपीएल में खेलेंगे और ना ही बिग बैश, पीएसएल या दूसरी किसी लीग में वो खेलते दिखाई देंगे. एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया.
डिविलियर्स ने लिखा, ‘मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है. अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है.’
एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया. डिविलियर्स ने जो फोटो संन्यास के ट्वीट में पोस्ट की उसमें हिंदी में भी धन्यवाद लिखा हुआ है. डिविलियर्स ने लिखा, ‘मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है.
अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है.’
बता दें एबी डिविलियर्स ने अपने पूरे टी20 करियर में 9424 रन बनाए. डिविलियर्स के बल्ले से 4 शतक, 69 अर्धशतक निकले. 340 टी20 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 37.24 रहा जो कि सच में काबिले तारीफ है. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने अपने टी20 करियर में 436 छक्के लगाए. साथ ही उन्होंने 230 कैच भी लपके.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…