छपरा 19 नवंबर: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला गुरुकुल कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज पांचवा मैच रॉयल क्रिकेट एकेडमी एकमा बनाम कुंदन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट एकेडमी ऐकमा ने 27.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। महेश ने 43, सचिन ने 40 और मिराजूदीन ने 18 रनों का योगदान दिया। कुंदन क्रिकेट एकेडमी के रमन ने 3, साहिल ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी कुंदन क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.1 ओवर खेलकर पूरा विकेट खो कर 160 रन ही बना सकी। राजरंजन ने 72, आदित्य ने 12 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट एकेडमी के रूपेश ने 3 और आदित्य और अल्ताफ ने 2, 2 विकेट चटकाए। यह मैच रॉयल क्रिकेट एकेडमी एकमा 11 रनों से जीता।
इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, विभूति नारायण शर्मा, सुरेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, केशर अनवर, गणेश सिंह, आदित्य चौहान, रोहित यादव, निशु सिंह, अजय शर्मा, कुंदन शर्मा, राशिद शेख, रमन कोहली, आयोजक अध्यक्ष राजेश राय और आयोजक सचिव चंदन शर्मा मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…