कराटे

अभिजीत साकेत ,खुद को साबित करता एक युवा गेंदबाज: मो अरसद जेन

पटना : सारे अवरोधों को पार करके एक नया सुरज बिहार क्रिकेट में निकल ही गया, सय्यद मुश्ताक अली टी20 सत्र 2022-23 में बिहार के नगालैंड पर जीत के बाद लगातार खराब प्रदर्शन के बीच अपने आपको को किसी खिलाड़ी ने साबित किया है तो वो है अभिजीत साकेत।

देखा जाए तो पुर्व में भी अभिजीत साकेत ने अच्छी गेंदबाजी कर के खुद के अच्छा गेंदबाज होने का प्रमाण दिया है परंतु इस सत्र में लगातार अपनी मध्यम गती की तेज गेंदबाजी के साथ स्विंग का जो कमाल नयी गेंद के साथ लगातार अभिजीत साकेत ने दिखाने का काम किया है

मैं कह सकता हुं के बिहार को एक ओपनर गेंदबाजी मिल चुका है जिसे अब सारी प्रतियोगिताओं में लगातार गेंदबाजी कराकर अनुभव प्राप्त करने देने की आवश्यकता है जिस के बदौलत अभिजीत साकेत बिहार को जीत दिला सके और भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर हम बिहार वासियों को सम्मानित महसूस करा सके।

जिन खिलाड़ियों ने पहले ही खुद को साबित कर रखा है उनके लिए मैच में ज्यादा दबाव नहीं रह जाता जैसे शाकिबुल, बाबुल, बिपिन, मंगल, कप्तान आशुतोष इत्यादि परंतु एक युवा देश गेंदबाज के लिए बहौत मुश्किल होता है खुद को साबित करना हम आप सभी जानते हैं के अभिजीत साकेत के उपर कितना प्रेशर रहता है चाहे वो बिहार के उसके शुभचिंतक हों या उसे प्रदर्शन को औसत बताकर उसे कम आंकने वाले लोग।

अब तक के मैचों में बिहार की ओर से सब से ज्यादा विकेट लेकर बिहार की ओर से नंबर वन गेंदबाज हैं अभिजीत साकेत मैने सभी मैचों में अभिजीत साकेत को गेंदबाजी करते देखा और मैच में कॉमेंटेटर को अकसर कहते सुना के अभिजीत साकेत नये गेंद के एक बेहतरीन गेंदबाज हैं जो अपने हाई आर्म एक्शन और मध्यम गती के साथ स्विंग से जो विपक्षी बल्लेबाजों को धाराशाई करते हैं ये भविष्य में एक बड़े गेंदबाज बन ने की ओर लेटर जाता है।

हाई आर्म एक्शन, गुड लेंथ, यार्कर, बाउंसर सबकुछ है इस तेज गेंदबाज में बस इसे लगातार मैचों में गेंदबाजी कराते रहने की आवश्यकता है और जिसतरह शुरुआती विकेट लेकर अभिजीत साकेत बिहार के लिए बढ़िया करते हैं अगर इनका कोई साथी गेंदबाज साथ दे तो बिहार के लिए मैच जीतना आसान हो सकता है परंतु लगातार यही देखने को मिल रहा है की अभिजीत साकेत द्वारा शुरुआती विकेट लेने के बाद दुसरे गेंदबाजो द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण बिहार मैच हार रहा है।

अंत में मैं बस इतना ही कहना चाहुंगा की अभिजीत साकेत के साथ मेरी दुआएं और शुभकामनाएं हैं उपर वाले से दुआ है की और अच्छा प्रदर्शन करें और जल्द ही हम अभिजीत साकेत को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलता देखें। बिहार टीम को भी मेरी ओर से शुभकामनाएं और अच्छा खेलें अगला मैच जीतें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago