लातेहार। लातेहार प्रीमियर लीग के सातवे दिन का पहला मैच लातेहार सुपरकिंग ताथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया । जहां लातेहार फाइटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 69 रन बनाए । जिसमे उज्ज्वल सिंह नाबाद 27 ताथा तिलक खरवार ने 13 रन का योगदान दिया । लातेहार सुपरकिंग की ओर से अकाश सिन्हा 2 , गौरव पाल 1 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार सुपरकिंग ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी । लातेहार फाइटर की ओर से उज्ज्वल 1 , मर्कुश 2 , ताथा प्रियांशु चौबे ने 1 विकेट लेने में सफल रहे । मेन ऑफ़ द मैच लातेहार फाइटर के उज्ज्वल सिंह को चुना गया । मैच के अंपायर श्रवण माहलि ताथा समरेश बादल थे जबकि स्कोरिंग राजन भगत ने किया ।
वही दूसरा मैच लातेहार इंडियन ताथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी । जिसमे सौमेन गोप 42 ताथा समरेश बादल ने 19 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन की ओर से रामकुमार साहनी 3, रौनक दुबे 3 , अमन सोनी ताथा प्रभात यादव ने दो दो चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार इंडियन ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे प्रभात यादव ने 25, शाहील कुमार 18 ताथा अमन सोनी ने 18 रन का योगदान दिया । लातेहार रॉयल्स की ओर से प्रभात सिंह 2 विकेट चटकाए । वही मेन ऑफ़ द मैच लातेहार इंडियन के प्रभात यादव को चुना गया । मैच के अंपायर अंकित गौरव ताथा राकेश कुमार साहू थे जबकि स्कोरिंग लवकुश कुमार ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार , प्रतीक आनंद , नीरज सिन्हा , संतोष पाण्डेय ,कामरान समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…