वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने लगातार पांचवी मैच जीत दर्ज की

बेतिया 4 अप्रैल: राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चल रहे पशमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया और डायमंड क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच में खेला गया जिसमें डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

।

डायमंड क्रिकेट क्लब ने 157 रन 25 ओवर में ऑल आउट होकर बनाई जिसमें बल्लेबाज विशाल कुमार ने 18 बॉल खेल कर 12 रन बनाया और साथी बल्लेबाज आफताब कुमार ने 34 गेंद खेलकर 42 रन बनाया और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के सभी घातक गेंदबाज लोकेश कुमार 6 ओवर डालकर 26 रन देकर 3 विकेट लिया साथी गेंदबाज शिव मोहन, अक्षय कुमार और विक्की कुमार ने दो-दो विकेट लिया

158 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 21 ओवर लक्ष्य पीछा कर लिया सलामी बल्लेबाज आर्यनक राज और अभिजीत कुमार 98 रनों का पार्टनरशिप किया जिसमें घातक बल्लेबाज आर्यनक राज की पारी ने 32 गेंद खेलकर 48 रन बनाया और अभिजीत कुमार ने 41 गेंद खेलकर और 38 रन बनाया और साथी बल्लेबाज शिव मोहन और सिद्धांत श्रीवास्तव नॉट आउट आए डायमंड क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आफताब ने 3 ओवर डालकर 20 रन दिया और 3 विकेट लिया और छोटू कुमार ने 5 ओवर मैं 33 रन देकर 2 विकेट लिया

आज के मैच के अच्छे प्रदर्शन आफताब कुमार ने 42 रन बनाकर 3 विकेट लिया जिन को मैन ऑफ द मैच खेल प्रशंसक श्री ईश्वर चंद्र कुशवाहा के द्वारा दिया गया आज के मैच में उपस्थित पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव, सचिव श्री राजकुमार ,उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार, संयुक्त सचिव श्री आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार, संघ के संरक्षक श्री राम बालक प्रसाद यादव उपस्थित रहे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago