Categories: झारखण्ड

झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक अंडर-14 लीग में पलामू ने गढ़वा को 3 विकेट से हराया

[ad_1]

लातेहार 4 अप्रैल: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 अंतर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का तीसरा मैच गढ़वा तथा पलामू के बीच खेला गया । गढ़वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए । जिसमे तरुण गौरव 80 , धीरज के पाल 47 तथा विवेक डी यादव 42 रनों के योगदान दिया । पलामू की ओर से प्रकाश आर सिंह 3 , धनंजय कुमार 3, तथा समीर खान ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी पलामू की टीम 39 वे ओवर में 180 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे धीरज पल 47 , विवेक 42 तथा अहमद अली 23 रन का योगदान दिया । वही गढ़वा की ओर से अभिषेक दुबे 3 अर्पित गिरी 3 विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार लातेहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा पलामू के प्रकाश आर सिंह को दिया गया । वही मैच के पर्यवेक्षक मिलन दत्ता , अंपायर राजेश्वर सिंह तथा उमेश कुमार पाठक तथा स्कोरर दीपक कुमार थे । मौके पर सतीश द्विवेदी , शैलेश कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे ।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago