दिल्ली 4 अप्रैल : डीएलसीएल द्वारा आयोजित क्लब क्रिकेट में टॉस जीतकर सॉनेट की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में डीएलसीएल को 222 रनों का लक्ष्य दिया। सॉनेट की ओर से कैरभ सिंघानिया ने नौ चौकों की मदद से 75 गेंदो में सर्वाधिक 69 रन बनाए। सॉनेट के कप्तान अथर्व गुप्ता ने 55 रनों की पारी खेला, बिनय ने नाबाद 49* रन बनाए। डीएलसीएल की ओर से मो० सामी ने एक और प्रयाण ने दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।
जबाबी पारी में उतरी डीएलसीएल की टीम ने 29.1 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।#DLCL के ओर से सलामी बल्लेबाज़ अभिराज ने टीम को अच्छी शुरुआत दिया, इन्होंने नौ चौकें और एक छक्के की मदद से 61 गेंदों में 60 रन बनाए। कोविद शर्मा ने ज़िम्मेदारी पारी खेलते हुए छह चौका और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 63 रनो की पारी खेला।
DLCL कप्तान कपिल रोहिल्ला ने कप्तानी पारी खेलते हुए बीस गेंदो में नाबाद 30* रन एवं विकेट कीपर पवन ने धुएधार पारी खेलते हुये बीस गेंदों में एक छक्का और पाँच चौके की मदद से नाबाद 39* रन बनाए। सॉनेट की ओर से विमान जिंदल ने दो विकेट झटका, सृजन और आर्यन कोहली ने एक एक विकेट झटका। यह मैच काफ़ी रोमांचक रहा और इस प्रकार से यह मैच DLCL ने 6 विकेटों से जीत लिया। इस मैच में कोविद शर्मा को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…