बेगूसराय ज़िला लीग में अभिराज का शानदार प्रदर्शन अर्धशतक के साथ झटके 2 विकेट।

बेगुसराय : ज़िला क्रिकेट एशोशिएशन के द्वारा आयोजित अंडर 19 ज़िला लीग में गढ़पुरा क्लब के पहले मुक़ाबले में अभिराज ने शानदार अर्धशतक के साथ दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। आपको बताते चलें कि 16 वर्षीय अभिराज ने अबतक 99 स्थानीय मैचों में 32 के औसत से 17 अर्धशतक एवं 3 शतक के सहयोग से कुल 2817 रनो के साथ 91 मैचों में 4.78 के एकोनोमी से कुल 110 विकेट झटके हैं।

ज़िला लीग में गढ़पुरा क्लब से खेल रहे अभिराज ने अपने पहले मुक़ाबले में 65 गेंदों में 7 चौके की मदद से अर्धशतक जमाया साथ ही एक मेडन एवं 4.5 के एकोनोमी से 2 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। हालाँकि गढ़पुरा क्लब बनाम बेगुसराय नगर का यह मुक़ाबला गढ़पुरा हार गई। बेगुसराय नगर के तरफ़ से मो० उमर को उनके शानदार अर्धशतक व तीन विकेट के लिए मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago