विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार पर गुजरात ने पहले दिन ही बनाई 128 रन की बढ़त

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गुजरात ने खेल के पहले दिन बिहार पर मजबूत पकड़ बना ली। बिहार के पहली पारी में बनाए गए 78 रन के जवाब में पहले दिन के खेल समाप्ति तक गुजरात ने 56 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाकर 128 रन की बढ़त बना लिये हैं।

बड़ौदा के जीएसएफसी ग्राउंड पर बुधवार से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन पूरी टीम 35.3 ओवर में 78 रन पर आलआउट हो गई। बिहार की ओर से सर्वाधिक रन विकेटकीपर तौफिक 26 व आदित्या सिन्हा ने 20 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दोहरा अंक नहीं बना सका। गुजरात के लिए खिल्लन ए पटेल व मीत पटेल ने 4—4 विकेट, जबकि पटेल हेनिल दिलीपभाई और रूद्रा एन पटेल ने 1—1 विकेट लिए।

जवाब में गुजरात की टीम ने पूर्व एम पुजारा के (88 रन) और कप्तान रुद्रा एन पटेल (44 रन) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 56 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बना लिए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक परम गज्जर नाबाद 11 व मीत पटेल बिना खाता खेले नाबाद पिच पर बने हुए थे। बिहार के लिए सत्यम ने तीन व आसिफ अहमद ने दो विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार: पहली पारी में 35.3 ओवर में 78 रन पर आलआउट, आदित्य सिन्हा 20, तौफिक 26, विकेट— खिल्लन ए पटेल 4/36, मीत पटेल 4/12, रूद्रा एन पटेल 1/3, पटेल हेनिल दिलीपभाई 1/6

गुजरात: 56 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बना कर खेल रही, मानस एम दवे 10, वेदांत त्रिवेदी 23, लव पढियार 19, रूद्रा एन पटेल 44, पूर्व एम पुजारा 86, परम गज्जर 11, विकेट— जितेश कुमार उपाध्याय 1/18, सत्यम कुमार 3/65, आसिफ अहमद 2/59, आदर्श सिन्हा 1/19

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago