रणजी ट्रॉफी में बिहार के पारी के बाद जबाब में मणिपुर की ठोस शुरुआत

पटना। रणजी ट्रॉफी में बिहार की पहली पारी बाबुल (156 रन) के शतकीय पारी की बदौलत खेल के दूसरे दिन मणिपुर के खिलाफ 311 रन पर समाप्त हो गई। बुधवार को लंच से पहले बिहार की टीम के 311 रन के जवाब में मणिपुर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 229 रन बना लिए।

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड ए पर खेले जा रहे इस मैच में बिहार ने 293 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं कर सकी और लंच से पहले 97.4 ओवर में 311 रन पर आलआउट हो गई।

जवाब में खेलने उतरी मणिपुर की टीम ने पी प्रफुल्लमणि के 75 रन, किशन सिंग्घा के नाबाद 30 रन व कप्तान लग्लोयम्बा एम के 30 रन की मदद से खेल समाप्त होने तक 81 ओवर में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए। किशन सिंग्धा नाबाद 30 व जॉनसन नाबाद 17 रन बनाकर खेल रहे है। बिहार की ओर से मलय राज व सचिन सिंह ने 3—3 विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार की पहली पारी 97.4 ओवर में 311 रन पर सिमटी
मणिपुर: करनजीत वाई 18, बी रहमान 10, लग्लोयम्बा एम 30, पी प्रफुल्लमणि 75, रोनाल्ड एम 22, रेक्स 11, किशन सिंग्घा नाबाद 11 व जॉनसन नाबाद 17, अतिरिक्त 16, विकेट— मलय राज 3/38, सचिन कुमार सिंह 3/61hy: बिहार के खिलाफ मणिपुर की सधी शुरुआत, मलय व सचिन से बढ़ी उम्मीदें

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago