जे.पितचैया का जन्मदिन बॉल बैडमिंटन दिवस के रूप में मनाया गया

पटना : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार आज बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बॉल बैडमिंटन खेल के” प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी जम्मालमदक पितचैया ” के जन्मदिन के अवसर पर बॉल बैडमिंटन दिवस मनाया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ ने आज अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी जे.पितचैया के 105वें जन्मदिन को बॉल बैडमिंटन दिवस घोषित किया है। भारत सरकार द्वारा बॉल बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी जे.पितचैया को 1970 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। आंध्र प्रदेश के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे जे.पितचैया ने राष्ट्रीय स्तर के कई प्रातियोगिताओं में स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया का खिताब जीता।

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए जे.पितचैया सदा आदर्श खिलाड़ी रहेंगे। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- माननीय सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव,संघ के वरीय उपाध्यक्ष-सह-बिहार सरकार के माननीय उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ,उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता,अनामिका पासवान,पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल,राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को बॉल बैडमिंटन दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago