कराटे

भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में एसीसी जगदीशपुर व आरा क्रिकेट एकेडमी ए विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज जैन कॉलेज के खेल मैदान पर सीएबी ग्रीन बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच मैच प्रातः 10:30 बजे शुरू हुआ |टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी जगदीशपुर की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए| मृत्युंजय ने सर्वाधिक 78 रन, मोहित ने 54 रन, सुनील ने 11 रन और आशीष ने 10 रनों का योगदान किया |सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नैतिक ने सर्वाधिक 3 विकेट, निशांत और कुणाल ने दो-दो विकेट तथा शिवांश को एक विकेट मिला |

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ग्रीन की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए| प्रिंस ने 36 रन, शिवांश ने 23 रन और नमन ने 25 रनों का योगदान किया |एसीसी जगदीशपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने दो विकेट तथा आदित्य ,आशीष और चंदन ने एक-एक विकेट लिया |इस प्रकार एसीसी जगदीशपुर ने यह मैच 78 रनों से जीत लिया |आज के मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित केसरी रहे |

वही महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर भोजपुर पैंथर बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी ए के बीच मैच प्रातः 10:00 शुरू हुआ |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट एकेडमी ए ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए | आरा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनुज ने सर्वाधिक 68 रन ,अमित ने 33 रन और रंजन ने 26 रनों का योगदान किया |भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल मित्रा, विशाल, रितेश और आनंद को दो-दो विकेट मिला |सुमित को एक विकेट मिला |

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर पैंथर की टीम 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी |अनमोल ने सर्वाधिक 30 रन, राजीव ने 22 रन, रितेश ने नाबाद 21 रन और अविनाश ने 16 रनों का योगदान किया | आरा क्रिकेट एकेडमी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित, आकाश और मंटू ने दो-दो विकेट तथा रोहित और राहुल ने एक-एक विकेट लिया | इस प्रकार आरा क्रिकेट एकेडमी ए ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया |

आज के मैच के निर्णायक सूरज श्रीवास्तव, अनीश कुमार ,आदित्य आर्यन एवं आदित्य थे |स्कोरिंग की भूमिका में रितिक उपाध्याय एवं अमर थे | मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव ,स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष , सचिव एवं सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |
कल नव वर्ष के उपलक्ष्य में लीग का कोई भी मैच नहीं है |सभी को आने वाले नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago