कराटे

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में  राइजिंग स्टार को हराकर संत प्रेम भिक्षु सीसी लीग के फाइनल में

शिवहर : आज सुबह जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 के क्वालीफायर 2 में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

टीम का यह निर्णय बिल्कुल ग़लत साबित हुआ और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने 89 रनों पर ढेर हो गयी । सिर्फ सुधीर ओझा टीक कर खेल सके और कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी के साथ नहीं खेल सका । संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब की तरफ से संजय भास्कर ने 3 और राजकुमार यादव ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। ने शानदार गेंदबाजी की ।

89 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने बङी आसानी से 16वें ओवर में हीं 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। संजय भास्कर ने बल्लेबाजी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए और टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस प्रकार राइजिंग स्टार को हराकर संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब लीग के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी और 2 जनवरी 2023 को एलेवेन स्टार के साथ इस जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेलेगी । आज के मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले संजय भास्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर ने बताया कि आज के मैच के दौरान दर्शकों द्वारा व्हाट्स ऐप और मैसेज बॉक्स में भेजे गए जवाब के लक्की ड्रा के विजेता गोलू तिवारी बने।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि आज का मैच भी लाइव किया गया, जिसे दर्शक अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर घर बैठे देख सकते हैं । क्रिकेटर पुष्प शेखर और कमलेश ने पूरे मैच का लाइव प्रसारण किया, जिसे यूट्यूब पर या क्रिकहिरोज पर जगदीश नंदन सिंह शिवहर जिला क्रिकेट लीग नाम से सर्च कर देखा जा सकता है।

मैच की कमेंट्री सौरव एवं शिवम् झा द्वारा की गयी। आज के मैच में स्टेट पैनल के अंपायर सन्नी वर्मा ने अंपायरिंग की । उनके साथ आयुष शर्मा मौजूद थे । मैच प्रारंभ होने से पूर्व शिवहर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री गिरीश नंदन सिंह प्रशांत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, अनुशासन के साथ बेहतरीन खेल दिखाने की बात कही। मैच के दौरान नवाब हाई स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

13 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

21 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago