सरायकेला जिला क्रिकेट लीग में आदित्यपुर बॉयज क्लब विजयी

सरायकेला:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का ग्यारहवां मुकाबला ग्रुप “बी” के आदित्यपुर बॉयज क्लब और फ्रेंड्स क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया ।

यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की आदित्यपुर बॉयज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करनी चुनी । पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्यपुर बॉयज क्लब की टीम ने पूरे 35 ओवर्स खेलकर , 3 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया । आदित्यपुर बॉयज क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यश कुमार ने नाबाद 186 रन और कप्तान सुदीप स्वाइं ने 93 रनों की पारी खेली । वही फ्रेंड्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए केवल यश कुमार महतो ने 3 विकेट चटकाए ।

जवाबी पारी खेलने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम 28.4 ओवरों में 176 रनों पर ढेर हो गई । फ्रेंड्स क्लब की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए उनमेश ने 79 रन ,‌ जगदीश सोरेन ने 13 रन और कप्तान अपूर्व कुमार ने 11 रनों की पारी खेली । वही आदित्यपुर बॉयज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए‌ साहिल टुडु ने 3 विकेट , सायम साईं चैतन्य कुमार राव ने 3 विकेट , चिंटू झा ने 3 विकेट एवं कुमार चूड़ामणि कुशवाहा ने 1 विकेट चटकाए ।

आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार आदित्यपुर बॉयज क्लब के यश कुमार को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 186 रनों की बेमिसाल पारी खेली ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

15 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago