कराटे

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में गेंदबाजों के दम पर केसीए ने साईं भारती को हराया

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला शनीवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में साईं भारती क्रिकेट क्लब,मोहनियां और कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ के बीच खेला गया जिसमें कैमूर सी ए ने साईं भारती सी सी को 25 रन से हरा दिया,

सुबह साईं भारती सी सी के कप्तान ने टॉस जीतकर कैमूर सी ए को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया लेकिन साईं भारती की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कैमूर सी ए के प्रारंभिक बल्लेबाज असहज दिखे और नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे नतीजा पुरी टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 144 रन बना पाई,सिर्फ दिव्याशुं सिंह ने एकल संघर्ष करते हुए 38 रन 44 गेंदों में चार चौको के साथ बनाये।

इसके अलावा कप्तान सुर्यांश ने 16रन बनाए उसके बाद टीम के गेंदबाजो ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और अभिमन्यु 16, आर्यन पटेल ने 13 और निखिल ने 10 रनो का योगदान देते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, गेंदबाजी में साईं भारती सीसी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें आनंद ने 6 ओवर में 33 रन खर्च करके 3 विकेट और हिमांशु, शाहनवाज,विशाल और राज तिवारी 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।

जवाब में 145 विजयी रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती सीसी की पुरी टीम कैमूर सी ए के कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 229.4 गेंद में मात्र 119 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई जिसमें आनंद ने 25,पियूष ने 23और राज तिवारी 17 रन बनाये,कैमूर सी ए के तरफ से बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी किया जिसमें कप्तान सुर्यांश ने 6 ओवर में 23 रन देकर 3,आर्यन पटेल ने 3 ओवर में 13 रन खर्च करके 2,अपुर्व मेहता 6 ओवर में 17 रन देकर 2 और दिव्याशुं,निखिल और दिलकश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुर्यांश तिवारी को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए जिला संयोजक दिलीप पटेल प्रदान किया।मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।इस दौरान संघ के पदाधिकारियों सहित कई दर्शक मौजूद रहे। रविवार को विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला साईंभारती क्रिकेट क्लब से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago