कराटे

स्टार सी सी बनी शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग की चैंपियन

शिवहर : आज खेले गये जूनियर डिविजन के फाइनल मुकाबले में सुबह टॉस जीतकर राइजिंग क्रिकेट क्लब जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम ने 27.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खङा किया । राइजिंग स्टार जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी में शिवम् झा ने 64 एवं धनंजय ने 31 रनों की पारी खेली । स्टार सी सी जूनियर की तरफ से गेंदबाजी में माहताब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 एवं वरेण्यम ने 2 विकेट लिया ।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार सी सी जूनियर की टीम ने 23.5 ओवरों में 5 शेष रहते यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया । टीम की तरफ से आयुष शर्मा ने 49 एवं झा शिवम् ने 47 रनों की बहूमूल्य पारियां खेली।

आयुष शर्मा को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच एवं जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का मैन ऑफ द सीरीज चुना गया । दिया गया । यह पुरस्कार पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी समीर के हाथों प्रदान किया गया। जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के बेस्ट बैट्समैन के रुप में शिवम् झा एवं बेस्ट बॉलर के रुप में माहताब आलम को चुना गया । वहीं जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के इमर्जिंग जूनियर प्लेयर के पुरस्कार के लिए स्टार सी सी जूनियर के विवेक का चयन किया गया ।

ये सभी पुरस्कार सिनियर डिविजन के फाइनल के दिन दिए जाएंगे, साथ में आज के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा । आज के मैच में मो जहांगीर आलम एवं प्रिंस सिंह ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग कमलेश द्वारा किया गया ।सचिव नवीन कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर से सिनियर डिविजन के शेष मैच प्रारंभ किए जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

15 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago