कराटे

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार ने दूसरे दिन ही मेघालय को पारी व 197 रन से हराया

पटना : सत्यम (77 रन, 13.1 ओवर, 10 मेडन, 9 रन, पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी और हरफनमौला बल्लेबाजी की बदौलत बिहार ने चार दिवसीय विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले के दूसरे दिन ही मेघालय पर पारी और 197 रन से जीत दर्ज की।

बड़ोदरा के एसजीएसए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार ने खेल के दूसरे दिन 210 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 77.1 ओवर में 359 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेघालय की पूरी टीम दूसरी पारी में भी महज 38.1 ओवर में 72 रन पर ढेर हो गई।

बता दें कि मेघालय पहली पारी में भी खेल के पहले दिन ही 90 रन पर आलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में मेघालय के लिए सर्वाधिक रन जस्टिन फैकन ने 21 व कप्तान क्रिसलय ने 19 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बिहार के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार: पहली पारी में 77.1 ओवर में 359 रन पर आलआउट, अगस्त्या 90, आयुष आनंद 88, आदर्श सिन्हा 53, सत्यम कुमार 77, विकेट— जीजे ठाकुरिया 4/67, अंगकित 3/71, बीजे मकोध 1/60, दोलबियांग 1/86, जर्रेट 1/33

मेघालय: दूसरी पारी में 38.1 ओवर में 72 रन पर आलआउट, जस्टिन फैनकॉन 21, किसलय 19, अंगकित 10, विकेट: सत्यम 9/5, आसिफ अहमद 2/8, मोहित कुमार 1/18, सोनू कुमार 1/17

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago