सरायकेला 14 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का तीसरा मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।
यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी। इसके पश्चात बल्लेबाजी करने आई आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने पूरे 40 ओवर खेलकर विशालकाय 361 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना डाले।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 14.1 ओवर्स में मात्र 54 रनों पर सिमट गई और आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने यह मैच 307 रन के बड़े फासले से जीत लिया । आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदीप स्वाईं ने 177 रन , चिंटू झा ने नाबाद 54 रन , आदित्य ने 54 रन और सौम्यदीप बेज ने 37 रनों की पारी खेली ।
वही फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरनव ने 1 विकेट , समीरूद्दीन ने 1 विकेट और रजत ने 1 विकेट हासिल किए । वही फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितिक ने 20 रन , आरुष ने 5 रन और जतिन ने 5 रनों की पारी खेली ।
वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिमेष राज ने 5 विकेट , सुदीप स्वाईं ने 2 विकेट , अभिजीत कुमार सिंह ने 1 विकेट , प्रकाश राव ने 1 विकेट एवं अभिजीत सिंह ने 1 विकेट हासिल किए ।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सुदीप स्वाईं को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 177 रनों की बेमिसाल पारी खेली एवं 2 विकेट चटकाए। आज के मैच के अंपायर साईं कुमार और युवी सिंह थे और स्कोरर बिश्वजीत थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…