कूच विहार ट्रॉफी में बिहार पहली पारी में आंध्रा प्रदेश से 91 रन पीछे

पटना 14 दिसंबर: नई दिल्ली में बीसीसीआई के तत्वाधान में बिहार और आंध्रा के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आंध्रा के पहली पारी में बनाए गए 287 रनों के जवाब में बिहार टीम 4 विकेट खोकर 196 रन बना चुकी है।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज दूसरे दिन आंध्रा 260 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 287 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

बिहार की ओर से गेंदबाज सकिब हुसैन और आदित्य आनंद ने चार- चार विकेट चटकाए।आंध्रा के पहली पारी के जवाब में बिहार की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 196 रन बनाने में सफल रही है। जबकि पहली पारी के आधार पर बिहार की टीम आंध्रा से अभी 91 रन पीछे है।

बिहार की ओर से बल्लेबाज कुमार श्रेय ने 92 रन, सरमन नीग्रोध ने 30 रन का योगदान दिया जबकि दीपक नाबाद 53 रन और वैभव नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
आंध्रा के गेंदबाज के. एस. राजू ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि एस.के. बाशा और मल्लिकार्जुना को एक-एक सफलता हाथ लगी।

बिहार की टीम कल खेल के तीसरे दिन चार विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago