दुबई 07 नवंबर: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है। न्यूज़ीलैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
कीवी टीम की इस जीत के साथ ही एक बार फिर से करोड़ों भारतीय दिल टूट गए हैं।अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को इस मैच में जीतने के लिए 125 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे कीवी टीम ने आराम से सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय फैंस किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे कि अफगानिस्तान किसी तरह से कीवी टीम को हरा दे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
न्यूजीलैंड पिछले कुछ सालों से भारतीय दिलों को तोड़ता आ रहा था और वही कहानी इस वर्ल्ड कप में भी देखने को मिली।
पहले वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार फिर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार और अब मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को हराकर कीवी टीम ने भारतीय टीम को बाहर का रास्ता दिखाया है।
इस हार के साथ भारतीय टीम का मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में सफर यहीं खत्म हो गया है और अब वो नामीबिया को हराने के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं जा सकेंगे।
हालांकि, टीम इंडिया के लीग स्टेज में ही बाहर हो जाने के बाद सवाल उठेंगे और टीम में बदलाव भी होते हुए दिखने लाज़मी हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…