जहानाबाद में कुच विहार (U -19) ट्राफी के कैंप का आयोजन युद्धस्तर पर जारी

जहानाबाद 07 नवंबर:जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित कूच विहार ट्रॉफी के कैंप का आयोजन जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एयरोड्राम स्टेडियम में जारी है ।

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विश्वास ने कहा”  क्रिकेट संघ द्वारा दीए गए इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ बिहार क्रिकेट संघ के सभी पाधिकारियों को धन्यवाद देता है और ये विश्वास दिलाता है की जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ इस जिम्मेवारी को पूरे सिद्धत से पूरा करने के लिए संकल्पित है और आगे भी ऐसे किसी भी आयोजन को सफलता पूर्वक करने का विश्वास दिलाता है ।

जहानाबाद जिला क्रिक्रेट संघ इस मौके के लिए बिहार क्रिकेट के अध्यक्ष माननीय श्री राकेश कुमारी तिवारी को साधुवाद देता है ।

आयोजन के लिए बिहार क्रिक्रेट संघ के द्वारा भेजे गए जो प्रतिनिधि हैं उनके द्वारा दीए गए सारे दिशा निर्देश को जिला क्रिकेट संघ समय रहते पूरा करने के पूरी कोशिश में जुटी हुई है ।

खिलाड़ी को किसी तरह का दिक्कत न हो इसके लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है , खिलाडियों को रहने से लेकर खिलाड़ियों के खाने पीने तक बढ़िया इंतजाम के लिए जिला क्रिकेट संघ पूरी तरह से प्रयासरत है , जो भी कमी या दिक्कत का पता चल रहा है जिला क्रिकेट संघ सारे कमियों और दिक्कतों को तुरंत सही करने के लिए युद्धस्तर पे लगा हुआ है ।

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा दिया गया इस बड़े और महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ पूरा कोशिश करेगा और पूरा प्रयास करेगा की किसी भी खिलाड़ी को किसी भी तरह का दिक्कत न हो ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago