कराटे

भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद बिहार के मुकेश कुमार ने दिया बड़ा बयान?आज पिता जी रहते तो…..

पटना : बिहार के एक और खिलाडी ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बना लिया है उसका नाम है मुकेश कुमार। जी हा बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि मुकेश बंगाल के तेज गेंदबाज है और वह बंगाल के लिए खेलते है।

आपको बता दे कि मुकेश कुमार 28 साल के हैं और बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल से पहले ही उनके पिता की मौत हो गई थी। वो सुबह अपनी ट्रेनिंग करते थे और रात को हॉस्पिटल में अपने पिता की देखभाल करते थे। मुकेश कुमार ने तीन बार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का एग्जाम भी दिया, क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि वो सरकारी नौकरी करें। अब वो नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक में काम भी करते हैं।

हालांकि मुकेश कुमार को अपने सेलेक्शन की बात तब तक पता नहीं चली थी, जब तक उन्हें इंडियन टीम के व्हाट्सअप ग्रुप में नहीं जोड़ा गया। इसके बाद ही उन्हें ये पता लगा कि वो भारतीय टीम के लिए सेलेक्ट किए गए हैं।

उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा “ मुझे इस वक्त अपने पिता काशी नाथ सिंह का चेहरा याद आ रहा है। जब तक मैंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेला मेरे पिता को नहीं लगता था कि मैं प्रोफेशनली ज्यादा अच्छा कर सकता हूं। उन्हें मेरे ऊपर शक था कि मैं काबिल हूं या नहीं हूं। आज मेरी मां की आंखों में आंसू थे। वो काफी इमोशनल हो गई थीं। हर कोई घर में रो रहा था।

मुकेश कुमार बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। उसके बाद ईरानी कप में सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट चटकाए।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago