बिहार खेल न्यूज़

प्रिंस यादव के शतक से अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का जीता।

धनबाद : प्रिंस यादव के शानदार शतक की मदद से अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रविवार को जियलगोरा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को पांच रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टास अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। मैच के हीरो रहे प्रिंस यादव ने जबर्दस्त शतकीय पारी खेली। उसकी बल्लेबाजी का दबदबा ऐसा रहा कि अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर के बने 143 रनों में 122 रन केवल प्रिंस के बल्ले से निकले। इसके लिए उसने 76 गेंदें खेली और 11 चौके व आठ छक्के जड़े। डीपीएस के लिए अंकेश कुमार ने 18 पर दो, वीर सिंह ने 43 पर दो विकेट लिए। दिशांक शेखर और सक्षम जयसवाल को एक-एक विकेट मिला।

बाद में बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस की टीम दो गेंद शेष रहते 138 रनों पर आउट हो गई। दिशांक शेखर ने 24, वीर सिंह ने 24, अंकेश कुमार ने नाबाद 24, प्रतीक यादव ने 20, सक्षम जयसवाल ने 18 और शौर्य वर्धन ने 17 रन बनाए। दीपक कोयरी और अभिमन्यु राय ने दो-दो विकेट लिए। बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीसीसीएल लोदना एरिया के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. रॉकी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित डीसीए के उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग व जावेद खान, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान, सदस्य नायब अली, बीसीकेयू के मुगमा क्षेत्र के श्रमिक नेता रामजी यादव ने टूर्नामेंट के मैचों में चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago