जहानाबाद 05 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मुकाबले में आज ऐरावत फीड्स ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 7 विकेट से हराया ।
टॉस जीतकर वैष्णवी कंस्ट्रक्शन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 29.5 ओवरों में 185 रन बना के ऑल आउट हो गई ।वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से विकाश ने 45 निशांत सिंह धोनी ने नाबाद 41 और वैभव ने 24 रन का योगदान दिया ।ऐरावत फीड्स के तरफ से आकाश और अंकित ने 2,2 विकेट हासिल किए।
186 रन का पीछा करने उतरी ऐरावत फीड्स के तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम को मात्र 24.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को हासिल कर लिया ।
ऐरावत फीड्स के तरफ से मकबुल ने 51 विशाल ने नाबाद 59 और प्रतीक ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया ।वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से रौशन ने 2 और वैभव ने 1 विकेट चटकाए ।मकबुल सिद्दीकी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।
लीग का अगला मुकाबला जहानाबाद क्रिकेट अकैडमी और विजन क्लासेज के बीच में दिनांक 06/01/2022 को सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…