पटना 05 जनवरी: पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफसीआईसीसी पर केडिया एकादश ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
डीएमएस ग्राउंड पर खेले गए मैच में एफसीआईसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अतिरिक्त 31 रन की मदद से महज 63 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई।
जवाब में केडिया एकादश ने लक्ष्य को 10.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच केडिया के श्याम को दिया गया। पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार लीग के शेष मैच अगले आदेश तक स्थगित किए जाते हैं।
एफसीआईसीसी-16.5 ओवर में 63 रन पर आलआउट, निर्भय 10, अतिरिक्त 31, विकेट- श्याम 3/14, अविनाश 2/12,
केडिया एकादश– 10.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 66 रन, पीयूष 17, आदित्य ठाकुर 15, अतिरिक्त 15, विकेट- आदित्य 2/11, अंश 2/23।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…