कैमूर 16 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज से जिला सीनियर क्रिकेट लीग की शुरुआत भभुआ इस्तिथ जगजीवन स्टेडियम में किया गया। जिला सीनियर लीग का उद्धघाटन बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह एवं भभुआ विधायक भारत बिन्द से संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक ने स्वचालित रोलर और ग्रास कटर उपलब्ध कराने का किया वादा।
लीग का उद्धघाटन मुकाबला अजय क्रिकेट एकेडमी और विनर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .जिसमे अजय क्रिकेट एकेडमी ने वीनर क्रिकेट क्लब को 55 रनों से पराजित किया . इससे पहले टॉस वीनर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैलसा किया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए अजय सीए ने भानु के नाबाद 58 और फैजान के 46 रनों के मदद से 189 रनों का स्कोर बनाया .गेंदबाजी करते हुए विनर सीसी के सुर्यमान और रुद्र्प्रत्प ने दो दो विकेट झटके . जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी विनर सीसी की टीम ने सिर्फ 133 रन ही बना सका .इस तरह इस मैच को अजय सीए ने 55 रनों से जीत लिया .शानदार बल्लेबाजी के लिए भानु को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया .
इस मौके पर कैमूर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह,सचिव राकेश कुमार बबलू ,संयुक्त सचिव अजीत कुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,अजय कुमार सिंह,आजाद खान,सुनील कुमार मिश्र,संतोष वर्मा प्रशांत सिंह इत्याति उपस्तिथ थे .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…