बेगूसराय प्रीमियर लीग में मो आलम के नाबाद शतक से तेघरा वारियर्स विजयी

  • तेघरा वारियर्स के मो आलम में शानदार 66 गेंद में 111 रनों की नाबाद पारी खेली और 4 विकेट भी झटके

बेगूसराय 16 फरवरी: बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग का पांचवा लीग मैच तेघड़ा वारियर्स और बेगूसराय नाइट राइडर्स के बीच खेला गया ।

 

टॉस तेघड़ा वारियर्स के कप्तान अनुराग गौतम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में तेघरा वारियर्स की टीम 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए तेघरा वारियर्स की ओर से मो आलम ने शानदार 66 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 8 छक्का शामिल है और वही बेगूसराय नाइटराइडर्स की ओर से इम्तियाज ने दो विकेट और अजिंक्य ने दो विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 173 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नाइटराइडर्स की ओर से मो इम्तियाज ने 24 गेंद में 43 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं और वही सलामी बल्लेबाज युवराज ने शानदार 39 रनों की पारी खेली तेघड़ा वारियर्स की ओर से मो आलम में शानदार 4 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत तेघड़ा वारियर्स ने बेगूसराय नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से पराजित किया।

इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो आलम को शानदार शतक लगाने और शानदार 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार एवं मृत्युंजय कुमार वीरेश के हाथों प्रदान किया गया!

इस मैच का विधिवत उद्घाटन ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज ने राजीव रंजन कक्कू बेगूसराय जिला क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश निराला कुमार रणवीर कुमार मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago