रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के साथ बिहार की पहली भिड़ंत कल

पटना 16 फरवरी: बीसीसीआई के तत्वाधान में कल से क्रिकेट का महाकुंभ रणजी ट्रॉफी सत्र 2021- 22 आगाज होने जा रहा है।जिसमें बिहार की रणजी टीम कप्तान आशुतोष अमन की अगुवाई में कल से कोलकाता में मिजोरम के साथ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बिहार रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शामिल है जिसके सभी मुकाबले कोलकाता में हीं खेले जाएंगे और बीसीसीआई द्वारा जारी शॉर्टलिस्टेड मैच फिक्सचर के अनुसार बिहार का पहला रणजी ट्रॉफी मुकाबला कल 17 फरवरी से मिजोरम के साथ, जबकि 24 फरवरी से बिहार की दूसरी भिड़ंत सिक्किम के साथ और 3 मार्च से बिहार अपना तीसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ कोलकाता में खेलने उतरेगी।

कल खेले जाने वाले मुकाबले से पहले बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अग्रिम जीत की बधाई दी।

वहीं आज मैच के पूर्व संध्या आशुतोष अमन की अगुवाई में बिहार की टीम मुख्य कोच – जिशान उल याकिन, कोच – पवन कुमार, फिजियो – डॉ. हेमेदु कुमार सिंह,ट्रेनर – अखिलेश शुक्ला,टीम मैनेजर – विष्णु कुमार की देखरेख में जमकर पसीना बहाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago