पटना: जिला क्रिकेट संघ में चल रही न्याय की गुहार पर कल बिहार क्रिकेट संघ के लोकपाल ने देर शाम अपना फैसला दे दिया।
माननीय लोकपाल के फैसले की जानकारी देते हुए श्री अजय नारायण शर्मा ने बताया कि लोकपाल महोदय ने विस्तृत फैसला देते हुए प्रवीन कुमार प्राणवीर की नियुक्ति को ही पटना जिला क्रिकेट संघ मैं अवैध घोषित कर दिया है, साथ ही साथ उनके द्वारा लिए सभी फैसले साथ ही साथ कथित नकली चुनाव को क्रिकेट लोकपाल ने गैरकानूनी करार दे दिया है ।
2008 के चुनाव मैं चयनित सदस्य श्री अजय नारायण शर्मा और श्री राजेश कुमार द्वारा समलित कमिटी के बाद किसी भी कमिटी को मान्यता नहीं मिली है ,आगे विस्तृत फैसला देते हुए माननीय लोकपाल ने आदेश सुनाया की प्रवीन कुमार प्राणवीर को क्रिकेट से अलग दूसरे हित साधने हेतु पटना जिला क्रिकेट संघ के संविधान से छेड़ छाड़ का दोषी पाया गया है जिससे वे क्रिकेट को बर्बाद कर रहे थे ।
साथ ही साथ बिहार क्रिकेट संघ को भी आदेशित किया गया है की वे 90 दिनों के अन्दर चुनाव तथा क्रिकेट संबंधी क्रियाकलाप सुचारू रूप से चलाने का आदेश दिया है ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…