पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में एसजीजीएस कॉलेज ने जहां जीत दर्ज की। वहीं इस टीम की चर्चा बाप—बेटे की खेल रही जोड़ी के कारनामों से ज्यादा हो रही है।
दोनों ने मिलकर अपने गेंद और बल्ले से टीम की जीत ही सुनिश्चित ही नहीं की बल्कि बेटे ने मैन आफ द मैच तक पर कब्जा जमाया। हम बात कर रहे हैं एसजीजीएस के आलराउंडर मोहम्मद रेहान रफी और उनके पिता मोहम्मद रफी की। रेहान रफी ने विपक्षी टीम के पांच बल्लेबाजों को जहां पवेलियन का रास्ता महज 4.1 ओवर में 17 रन खर्च कर दिखाया। वहीं नाबाद 29 रन की शानदार पारी खेली। पिता मोहम्मद रफी ने भी 1 विकेट छह रन खर्च कर टीम के लिए झटका।
पटना के खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईसीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए वाईसीसी की पूरी टीम 15.1 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। जवाब में एसजीजीएस ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लिया।
वाईसीसी— 15.1 ओवर में 66 रन पर आलआउट, हर्ष राज 20, अतिरिक्त 17, विकेट— मोहम्मद रेहान रफी 5/17, हम्जा 2/21, मो. राशिद 1/20, मोहम्मद रफी 1/6
एसजीजीएस कॉलेज: 14 ओवर में एक विकेट पर 67 रन, मोहम्मद रेहान रफी 29 नाबाद, अबुबकर 17 नाबाद, अतिरिक्त 11, विकेट— रोशन कुमार 1/30
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…