दुमका जिला क्रिकेट लीग में चमके अमन,आनंद और मंजीत,सीनियर कैंप क्लब 172 रनो से विजयी

दुमका 30 जनवरी: दुमका जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व: एमपी सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज सीनियर कैंप क्लब और एलके सीसी के बीच खेला गया। जिसमे एल.के सीसी को 172 रनो से हारकर सीनियर कैंप क्लब क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर कैंप क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 305 रनो का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। जिसमे अमन ने शानदार 109 रनो की शतकीय पारी खेली इसके अलावे कप्तान आनंद ने भी 81 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए एलके सीसी के रणजीत को सबसे अधिक चार विकेट मिला।

306 रनो के बड़े लक्ष्य के जबाब में उतरी एलके सीसी की टीम सिर्फ 26.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी.टीम के लिए अक्षय ने 30 और साबिर ने 26 तथा सुभदीप ने 14 रन ही बना सके। गेंदबाजी करते हुए सीनियर कैंप क्लब के मंजीत शाह ने पांच विकेट झटके। शतक लगाने वाले अमन कुमार को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago