अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग में हल्द्वानी कोल्ट्स एकेडमी 6 विकेट से विजयी

हल्द्वानी 30 जनवरी: जी एन जी क्रिकेट एरीना के तत्वावधान में चल रहे डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग में हल्द्वानी कोल्ट्स अकैडमी ने  हिमालयन क्रिकेट अकैडमी को 6 विकेट से हरा दिया।।

231 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोल्ट्स ने 55.1 ओवर में 236 रन बनाकर जीत हासिल करी। प्लयेर ऑफ द मैच 3 विकेट लेने वाले और आतिशी बल्लेबाजी 153 रन नाबाद (22 चौके और 3 छक्के)158 गेंदों का सामना कर अपने आलराउंड परफॉर्मेंस के लिए हर्षित सडाना को दिया गया।

आज के मैच के प्लयेर ऑफ द मैच आलराउंडर हर्षित सडाना दोनों हाथों से बॉलिंग करते है और इस से पहले भी कई टूर्नामेंटों में अपने शानदार खेल से अपनी टीम को जीत दिलवा चुके है।हेमंत दानु ने 41 रन का योगदान करा। हिमालयन के आदर्श ने 3 विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि  उपाध्यक्ष भाजपा जिला संगठन श्री हरि मोहन अरोरा जी के साथ उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा हिमांशु मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करा और खेल के प्रति खिलाड़ियों का उत्त्साहवर्धन करा।
इस अवसर पर आंनद बिष्ट, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, अभिषेक कुमार, साजिद खान, भाष्कर भट्ट आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। निश्चय मेहरा और पुनीत मैच में अंपायर और हैप्पी स्कोरर की भूमिका में रहे। कल का मैच हल्द्वानी क्रिकेटर्स और उत्तराखंड क्रिकेट अकैडमी के मध्य सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago