अरवल 30 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में प्रभा देवी क्रिकेट क्लब ने शांतिपुरम क्लब को 1 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान बंसीधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शांतिपुरम ने 29.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। शांतिपुरम कि ओर से शुभम ने 35, अश्वनी ने 31, आनंद ने 16 कप्तान बंसी ने 11, वेंकटेश ने 10 तथा निखिल ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। प्रभा देवी की ओर से गेंदबाजी में वेद प्रकाश ने 3, संजय, अभिषेक एवं फ़ैयाज़ ने 2 – 2 तथा आनंद ने 1 सफलता हासिल की।
जबाब में खेलने उतरी प्रभा देवी ने 9 विकेट खोकर 27.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रभा देवी की ओर से सुमित ने 41, खालिद ने 30, धीरज ने 15 तथा कप्तान वेदांत ने 14 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 26 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान बंसीधर एवं अनुराग ने 3 – 3 तथा आनंद ने 2 विकेट हासिल किया।आज के मैच में मनीष रंजन एवं कुमार उत्तम ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…