दो दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट लीग में कोल्ट्स सीसी अभी-भी हिमालयन सीए से 118 रन पीछे

हल्द्वानी 29 जनवरी: जी एन जी क्रिकेट एरीना के तत्वावधान में चल रहे डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर 16 डेज क्रिकेट लीग में आज हिमालयन क्रिकेट अकैडमी और कोल्ट्स के बीच मैच शुरू हुआ। कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
मैच के पहले दिन हिमालयन क्रिकेट अकादमी ने 90 ओवर के मैच में हिमालयन अकादमी के खिलाड़ियों ने 75.1ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाये। हृदयांश ने 165 गेंदों का सामना कर 118 रनो की पारी खेली, साथ ही गर्वित ने 30 रन बनाए। कोल्ट्स की तरफ से हर्षित 3 विकेट और प्रांजल, अंकित एवम हर्षल ने 2-2 विकेट लिए।
230 रनो का पीछा करते हुए कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ने आज का दिन समाप्त होने तक 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए है। हर्षित 86 रनो में नाबाद है, हिमालयन के आदर्श और पीयूष ने 1-1 विकेट लिया।आज के मैच के मुख्य अतिथि भूतपूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊँ यूनिवर्सिटी  श्री घनश्याम लाल साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करा और खेल के प्रति खिलाड़ियों का उत्त्साहवर्धन करा।
इस अवसर पर संयोजक दिग्विजय कनवाल, कोषाध्यक्ष टेनिस एसोसिएशन नैनीताल रजत सती, आंनद बिष्ट, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, अभिषेक कुमार, साजिद खान, सहर्ष पांडेय, राघव वर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।निश्चय मेहरा और पुनीत मैच में अंपायर और हैप्पी स्कोरर की भूमिका में रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

50 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago