सहरसा : फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी अमन राज का चयन बी सी सी आई द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित फिटनेस एवं स्किल कैम्प के लिए चयनित 70 खिलाड़ियों की सूची में हुआ है।
विदित हो कि अमन राज का चयन बिहार क्रिकेट संघ आयोजित घरेलु टूर्नामेंट में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया गया। हटिया गाछि निवासी ईवनिंग कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत अनिल कुमार साह के पुत्र दाएं हाथ के बल्लेबाज अमन साह का वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कैम्प में चयनित होने से फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। अमन के मेहनत,खेल के प्रति लगन, नियमित अभ्यास एवं निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते रहने के कारण उसका चयन कैम्प के लिए हुआ।
निस्संदेह अमन के चयन से जिले के नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और उनके खेल में निखार आएगा जिससे आने वाले दिनों में कई बेहतरीन खिलाड़ी उभरकर जिला,राज्य एवं राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद,कोषाध्यक्ष असफहान खान, ब्रह्मदेव कामत,मसूद आलम,बादल कुमार,राजेश कुमार सिंह,गुलनियाज रब्बानी,नसीम आलम,बिश्वनाथ कुमार,नित्यानंद ठाकुर,प्रभात कुमार सिंह,निखिल कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह,शशि यादव,शैलेश झा,दिवाकर कुमार,डॉ एच एस ठाकुर,डॉ प्रीति मिश्रा,मुकेश कुमार झा,दिवाकर कुमार इत्यादि ने अमन एवं आयुष को बधाई देते हुए कैम्प में अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए बी सी सी आई द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्टेट U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी एवं कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए चयनित होने की शुभकामनाएं दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…