पटना, 6 सितंबर। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में रविवार यानी 6 सितंबर को आयोजित चौथी एक दिवसीय संजय सिन्हा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब देव कबड्डी एकेडमी,फतुहा ने जीत लिया।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में देव कबड्डी एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में देव कबड्डी एकेडमी ने सर्वोदय कबड्डी क्लब, अथमलगोला को 35-30 से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला।
खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय मंत्री (बिहार व झारखंड) उमेश कुमार, विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय,देवेश कुमार (कोषाध्यक्ष,क्रीड़ा भारती पटना महानगर), प्रत्यूष कुमार (मंत्री क्रीड़ा भारती पटना महानगर), समाजसेवी रजनीश कुमार ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त पटना जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सुभाष कुमार ने किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…