सहरसा : भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती को पटेल मैदान में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं गणमान्य लोगों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने एकेडमी के कोच प्रभात कुमार सिंह एवं नित्यानंद ठाकुर के द्वारा केक कटवाया साथ ही फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच आयुष इलेवन एवं अमन इलेवन के बीच 10 -10 ओवर के एक मैच का आयोजन किया गया जिसमें अमन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता हुआ अपने 8 विकेट खोकर नीतिक्षा के 08 रन,नामिश के 08 रन,सारांश के 05 रन,ईशान के 08 रन,अमन के 20 रन,आर्यन के 20 रन,आयुष के 7 रन एवं प्रियांशु के 10 रन की सहायता से 80 रन बनाया।
जिसके जवाब में आयुष इलेवन ने मुकुंद के 21 रन,प्रिंस के 9 रन,लक्ष्य के 11 रन,अनय के 12 रन,निश्चय के 6 रन,दीपक के 7 रन, आयुष के 9 रन एवं आयुष्मान के 8 रन की सहायता से 8 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर अमन इलेवन को 2 विकेट से पराजित किया।आयुष इलेवन की ओर से लक्ष्य ने 2 विकेट,अनय ने 3 विकेट,निश्चय ने 1 विकेट,दीपक ने 2 विकेट प्राप्त किया जबकि अमन इलेवन की ओर से सूरज ने 4 विकेट,नामिश ने 1 विकेट,आयुष ने 2 विकेट एवं प्रियांशु ने 1 विकेट प्राप्त किया।
आज के इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरुस्कार अनय को,बेस्ट बैट्समैन का पुरुस्कार मुकुंद को,बेस्ट बोलर का पुरुस्कार सूरज को एवं बेस्ट फील्डर का पुरुस्कार नामिश को दिया गया।एकेडमी के सभी खिलाड़ियों को मेडल से उत्साहवर्धित किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में एकेडमी के कोच प्रभात कुमार सिंह एवं नित्यानंद ठाकुर,निखिल कुमार सिंह (प्राचार्य,बसंत पब्लिक स्कूल),अमित कुमार सिंह,शशि यादव,बाबु झा,डॉ प्रीति मिश्रा,वेद प्रकाश सोनू,वंदना कुमारी,ममता कुमारी,डॉ एच एस ठाकुर,सोनिया जी,श्वेता जी,दिवाकर कुमार,दीनबंधु जी,प्रदीप जी,प्रिया सिंह,दीपक कुमार,मनोज कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में बसंत पब्लिक स्कूल एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय एवं प्रशंसनीय योगदान रहा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…