मोतिहारी 08 दिसंबर: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जिले में अनुभवी अम्पायर की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जानेवाला अम्पायर सेमिनार के तिथि व स्थल में संशोधन किया गया हैं।
जानकारी देते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि आगामी 11-12 दिसंबर 2021(दो दिवसीय) को शास्त्री मार्केट स्टेशन रोड अवस्थित होटल अभिनंदन में आयोजित यह अम्पायर सेमिनार अब 25-27 दिसंबर 2021(त्रि दिवसीय) को स्थानीय गाँधी संग्रहालय सभागार मोतिहारी में होगा।
बीसीए के आयोजित होनेवाले मैच और ट्रायल के तिथियों के मद्देनजर इसमें बदलाव किया गया हैं।हालाँकि अब यह सेमिनार दो दिवसीय के जगह त्रि दिवसीय होगा तथा उदघाटन सत्र में बीसीए के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे।
सचिव श्री गौतम ने बताया कि बीसीए के आगामी मैच व ट्रायल कार्यक्रम के तिथियों के चलते सत्र 2021-22 के लीग मैच उदघाटन की तिथि को भी बढ़ाया जा सकता हैं।हालाँकि पिछले सत्र 2020-21 के बचे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगे।
ज्ञात हो कि अनुभवी अंतरराष्ट्रीय अम्पायर ललितेश्वर प्रसाद वर्मा के साथ बीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल”ए” के अम्पायर आशीष कुमार सेमिनार का संचालन करेंगे।जानकारी मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने दिया हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…