डीएमएस कप 2021 का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में डी डीएमएस वारियर की टीम विजयी

पटना 08 दिसंबर: राजधानी पटना के  आधुनिक डीएमएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में आज से शुरू हुई डीएम कप 2021 का आगाज हुआ .उद्घाटन मुकाबले में डी डीएमएस वारियर ने रुस्तम क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से पराजित किया .

इससे पहले डीएमएस क्रिकेट कप 2021 का उद्घाटन डीएमएस क्रिकेट एकेडमी पटना के तकनिकी निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी व डीएमएस बिहार हेड रोहित यादव ने किया .इस मौके पर डीएमएस के तकनिक निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी ने रुस्तम क्रिकेट एकेडमी के कोच असरफउद्दीन रुस्तम शोल देकर सम्न्नित किया .

आज के उद्घाटन मुकाबले में टॉस रुस्तम क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .पहले बल्लेबाजी करते हुए रुस्तम सीए की टीम अमन राज के 38 रन,अजीत कुमार के 19 रन,दानिश के 15 रन और समरजीत सिंह के 12 रनों के मदद से कुल 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रनों का स्कोर बनाया .गेंदबाजी में डी डीएमएस के गेंदबाज संजीत,ऋषि और शशि को दो -दो तथा मो सहजाद और विकास को एक एक विकेट मिला .

144 रनों का पीछा करने उतरी डी डीएमएस वारियर की टीम 18.5 ओवर में 146 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया .जिसमे रोशन ने नाबाद 34 रन,नितीश कुमार 28 और अभय कुमार ने 25 रनों का योगदान किया .जबकि गेंदबाजी में रुस्तम सीए के अमित को तीन और कश्फी को एक विकेट मिला . मैन ऑफ़ द मैच डी डीएमएस के संजीत शर्मा को दिया गया .

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago