बक्सर 7 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित “एसजेवीएन” बक्सर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज का मैच आईटीआई ग्राउंड में संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमरांव और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के खेल में 23.1 में अपने सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक स्कोर आर्यन राज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए, उनके साथी खिलाड़ी चंदन ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 23 रन, निशांत कुमार ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 17 रन तथा धीरज कुमार ने भी 26 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन हीं बनाए। संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तरफ से आनंद यादव ने 5 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि उनके साथी खिलाड़ी हिमांशु यादव ने 4.1 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। जबकि रोहित और रमन ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
139 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी संत जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल 23.3 ओवर में 127 में पूरी टीम ऑल आउट हो गई, जिसमें सर्वाधिक स्कोर रोहित राम ने 36 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए , जबकि उनके साथी खिलाड़ी हिमांशु यादव ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से कुल 12 रन बनाए और आदित्य पांडे ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए । बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाए। रॉयल क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी आर्यन राज राय का रहा जिन्होंने 6 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए, जबकि हार्दिक, प्रिंस और चंदन ने दो-दो विकेट और बलदेव और प्रकाश ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
इस तरह से रॉयल क्रिकेट क्लब ने यह मैच 11 रनों से जीत कर SJVN जिला क्रिकेट लीग में पुरा अंक प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर चंद्रसेन मिश्रा और धर्मेंद्र पांडे और स्कोरर रजनीश कुमार रहे।SJVN जिला क्रिकेट लीग कल का मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के बीच ITI के मैदान में खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…