कैमूर जिला अंडर-14 लीग में अनुभव के पंजे में फंसा कैमूर ग्रीन,कैमूर रेड विजयी

कैमूर 7 मार्च : कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 प्रतिभा खोज क्रिकेट लीग के तहत
अमित सिंह जोगी स्टेडियम मोहनिया में खेले गए मुकाबले में कैमूर रेड ने कैमूर ग्रीन को 2 विकेट से हराया।

कैमूर रेड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया उसका फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ शिवम 10 रन प्रीतम 26 रन दीपक 14 रन नमन प्रकाश 28 रन की छोटे-छोटे पारियों की बदौलत कैमूर ग्रीन ने 26.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 140 रनों का लक्ष्य रखा कैमूर रेड की ओर से अनुभव 5 विकेट सूर्यांश ने 3एवं सचिन ने 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी कैमूर रेड की तरफ से चंदू ने 22 गेंदों में 62 रनों की आकर्षक पारी से एक समय कैमूर रेड इस मुकाबले में एकतरफा जीतती हुई नजर आई पर नमन प्रकाश की 4 विकेट की बदौलत कैमूर ग्रीन ने कुछ हद तक मैच में वापसी की किंतु कैमूर रेड के बल्लेबाजों के छोटी-छोटी परन्तु उपयोगी साझेदारी की मदद से यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। कैमूर ग्रीन की ओर से नमन प्रकाश ने 4 प्रीतम ने 2 विकेट एवं गोलू ने1 विकेट लिया ।

आज के मैच के अंपायर नवीन यादव एवं श्यामसुंदर जयसवाल रहे स्कोरिंग तौफीक ने की आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुभव 5 विकेट को दोनों अंपायरों द्वारा प्रदान किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago