अंगिका ज़ोन: हेमन ट्रॉफी में भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से हराया

भागलपुर: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी के चौथे मुकाबले में गुरुवार को भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से पराजित किया।

मैच का टॉस भागलपुर के कप्तान बासुकीनाथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भागलपुर की टीम ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रनों का टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 46 रनों की शानदार पारी खेली।

  • अनुभव ने 40 रन, विष्णु ने 28 रन, विकास यादव ने 25 रन, बासुकीनाथ व शहाबुद्दीन ने क्रमशः 11-11 रनों की उपयोगी पारी खेली। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में प्रणय ने 3 विकेट, सचिन व धनंजय ने क्रमशः दो-दो विकेट झटका। साहिल, आकाश व रवि ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम 47 ओवर में 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में प्रणय ने चार चौके की मदद से 48 रन बनाए। रवि सिंह ने 28 रन, सुदर्शन ने 15 रन व साहिल ने 14 रनों का योगदान दिया। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक और शहाबुद्दीन ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिये। विष्णु, सूर्यवंश व सचिन ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका।

अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर (खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) ने निभाई। मैच आॅब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ इंद्रजीत कुमार थे। स्कोरर धर्मजय व पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के देवीशंकर थे। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से जमुई और बांका के बीच मैच खेला जाएगा।

दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है। मौके पर डॉ जयशंकर ठाकुर, वार्ड 35 के समाजसेवी कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, मो हसन खान, मो फारुख आजम, मो सादिक हसन, मो मेहताब मेहंदी, बैद्यनाथ, आलोक कुमार, डॉ अर्जुन कुमार, तरुण सिंह, चंदन झा आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago