हेमन ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 8 विकेट से हराया*

दरभंगा: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी में आज मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय दरभंगा के पोलो स्टेडियम में सीतामढ़ी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 34 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाए जिसमें सूरजभान सिंह ने 36,दीपांशु राज ने 12,रोहित ने 11,अंकेश झा ने 10 एवं कुणाल ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।

मुजफ्फरपुर के तरफ से गेंदबाजी में देवाशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4विकेट लिए वहीं सरफराज ने 3,वाचस्पति ने 2,एवं विशाल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए 105 रन बना लिए।

मुजफ्फरपुर के तरफ से पवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए वही दानिशल ने 21 एवं विकाश रंजन ने नाबाद 16 रन अपने टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में अंकेश झा ने 1 विकेट एवं मृत्युंजय ने 1 विकेट लिए।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरपुर अपना अगला मैच कल मेजबान दरभंगा के बीच पोलो स्टेडियम में खेलेगी।

मुजफ्फरपुर के इस जीत पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार,सचिव उदय शंकर शर्मा,पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष नीरज कुमार,संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार,पूर्व क्रिकेटर अभय शाही,अभिजीत तिवारी,अरविंद कुमार,संजय वर्मा,दिनेश कुमार आदि ने बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago