जमुई : श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम जमुई में अंगिका ज़ोन के श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जमुई जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह ,श्री अशोक कुमार सिंह ,श्री अनिल कुमार सिंह ,श्री राजीव रंजन भालोटिया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।
मैच मुंगेर बनाम लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5ओवर में सभी विकेट खो कर 121 रन बनाई ,जिसमे शुभम ने 20 रन और करण ने 16 रनों का योगदान दिया। मुंगेर की ओर से निहाल ने 6 और रामनाथ ने 2 विकेट चटकाए ।
121 रनों का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खो कर मैच जीत लिया ,बल्लेबाज आदर्श अंकित ने नाबाद 50 रन और दिव्यांशु ने 19 रनों की पारी खेली । लखीसराय के करन ने 3 विकेट झटके ।इस प्रकार मुंगेर ने मैच 5 विकेट से जीत लिया । मुंगेर के नेहाल को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार गौरीशंकर पाल के द्वारा दिया गया ।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान , BCL के चेयरमैन श्री संजय कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार , कोषाध्यक्ष प्रकाश भालोटिया ,नीतेश केसरी ,राजेश दुबे , सत्येन्द्र सिंह,मयंक मेहता, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे ।मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार (खगड़िया) ने निभाई ।
स्कोरर की भूमिका सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत ने निभाई । टूर्नामेंट का आयोजन 1 जून से 10 जून तक होगा । कल का मैच जमुई बनाम भागलपुर के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…